फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   copying mafia put full emphasis

नकल माफिया ने लगाया पूरा जोर

Sun, 08 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
copying mafia put full emphasis
टीजीटी की परीक्षा के दौरान प्रशासन ने सख्ती तो की लेकिन नकल माफियाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को पहली पारी की परीक्षा के दौरान दो सेंटरों पर अलग-अलग तरीके से पकड़े गए परीक्षार्थियों से इसका खुलासा भी हुआ है। पकड़े गए दोनों नकलचियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि कहीं इनके तार किसी नकल माफिया गिरोह से तो नहीं है।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर होने वाली टीजीटी की परीक्षा इस बार इस जिला स्तर पर हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने भी नकल विहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। कक्ष निरीक्षकों को एडीएम ने आईकार्ड जारी किया था। वहीं, नकल माफियाओं ने भी तरह-तरह के हथकंडे अपनाए थे। हालांकि दो स्थानों पर उनका ये प्रयास नाकाम साबित हुआ। टीडी कालेज में केंद्राध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह निरीक्षण करने निकले थे। उन्हें एक महिला परीक्षार्थी पर शक हुआ। शक के आधार पर महिला पुलिस ने परीक्षार्थी की तलाशी ली।
विज्ञापन

महिला परीक्षार्थी के पास से एक इलेक्ट्रानिक उपकरण मिला, जिसे बड़े सतर्कता के साथ तैयार कराया गया था। इस डिवाइस के अंदर सिमकार्ड लगा था। पीछे एक क्रेडिट कार्ड चस्पा किया गया था जो चकमा देने के लिए था। जबकि कान में ब्लूूटूथ ईयरबड लगाकर उसे रुई से छुपाया था। इसी के माध्यम से वह बाहर किसी की बात सुनकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। हालांकि इस उपकरण की जांच के लिए सील कर पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर टीडी कालेज चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। इसी तरह राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज केंद्र पर पहली पाली की केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शु्क्ल के नेतृत्व में आंतरिक उड़नदस्ते में शामिल लोग परीक्षा का निरीक्षण कर रहे थे। शक होने पर परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी की तलाशी ली गई। उसके पास से हल किए हुए 125 सवाल के उत्तर मिले। पेपर में कुल 150 सवाल आए थे। जिसमें से 125 सवाल का उत्तर उसके पास से मिला। छाया प्रति पर सभी 150 खाने बने थे। लेकिन जवाब केवल 125 सवाल का ही लिखा गया था। केंद्राध्यक्ष ने नकल सामग्री के साथ अभ्यर्थी को कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया। केंद्राध्यक्ष डा. अखिलेश्वर शुक्ल ने बताया कि कक्ष निरीक्षक के संदेह होने पर तलाशी ली गई थी। पकडे़ परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करा कर पुलिस कौ सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इस मामले में अगर किसी गिरोह का हाथ होगा तो उसका खुलासा करते हुए कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र दुबे, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed