{"_id":"66e22f96ddd680a3748f5a915796a6ec","slug":"copies-of-the-board-were-not-tested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जांची गईं बोर्ड की कापियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जांची गईं बोर्ड की कापियां
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान विभिन्न शिक्षक गुटों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर धरना दिया। शिक्षक नेताओं शिक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनका आंदोलन बेकार नहीं जाएगा। उन्हें इसी प्रकार अपनी मांगों के लिए डटे रहना चाहिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ सातों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होेंने शिक्षकों को भरोसा दिया कि उनका यह आंदोलन बेकार नहीं जाएगा। वह एकजुटता का परिचय देते हुए तब तक प्रदर्शन पर डटें रहें जब तक उनकी हक की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच जाती।
कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया है। हल अब निकलने के करीब है।
उन्होंने शिक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनकी मांगंे जब तक पूरी नहीं की जाएंगी तब तक आंदोलन को खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा करना होगा। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को ढांढ़स बंधाया। जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह आदि ने भी मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।