फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Controversy over playing DJ, one injured in firing

डीजे बजाने को लेकर विवाद, फायरिंग में एक घायल

Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Controversy over playing DJ, one injured in firing
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के माई गांव में मंगलवार की रात हल्दी की रस्म के अवसर पर बज रहे डीजे बंद कराने पहुंचे अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अराजक तत्वों के साथ आए एक युवक को ही गोली लग गई। घायल युवक को लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है।
विज्ञापन

माई गांव निवासी अनिल मिश्रा की बेटी की शादी 28 अप्रैल को है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्य व रिश्तेदार दरवाजे पर हल्दी की रस्म के अवसर पर डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही दो युवक कई अराजक तत्वों के साथ मौके पर पहुंच गए और डीजे बंद कर सड़क पर एक मंदिर के पास बजाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान अराजक तत्वों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे उन्हीं का एक साथी गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को लेकर अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन किसी का पता नहीं चला। रामपुर एसओ ने गोली चलने से इंकार किया है। कहा कि मारपीट की सूचना पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed