फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consumers are in distress as queues continue to swell for LPG cylinders

LPG Crisis: एक सिलिंडर के लिए आठ घंटे इंतजार, एजेंसी के बाहर भोर से ही लगा रहे लाइन; उपभोक्ता परेशान

Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के कई जिलों में रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। जाैनपुर में हालत यह है कि लोग एक सिलिंडर के लिए भोर से ही एजेंसी के बाहर कतारबद्ध हो जा रहे हैं। सात से आठ घंटे बाद उनको सिलिंडर मिल रहा है।

विज्ञापन
Consumers are in distress as queues continue to swell for LPG cylinders
भारत गैस एजेंसी रुधौली में सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

LPG Crisis in UP: सुइथाकला क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर मिलने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है। बुधवार को रुधौली स्थित आरके भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसी पर पहुंचने लगे थे, लेकिन प्रयागराज से सिलिंडर लेकर आने वाले ट्रक के समय से न पहुंचने के कारण वितरण प्रक्रिया बाधित रही। ट्रक निर्धारित समय से काफी देर से, करीब 10 बजे के बाद एजेंसी के गोदाम पर पहुंचा। इसके बाद सिलिंडरों को छोटी गाड़ियों में लादकर वितरण स्थल तक पहुंचाने में भी समय लग गया, जिससे दोपहर करीब डेढ़ बजे तक वितरण शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन

उपभोक्ता परेशान

इस दौरान लाइन में खड़े उपभोक्ता भूख-प्यास से बेहाल हो गए। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जैसे ही सिलिंडर से लदी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, वितरण शुरू होते ही अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जल्दी सिलिंडर लेने के लिए आगे बढ़ने लगे।

एजेंसी संचालक राजभूषण ने बताया कि प्रयागराज से ट्रक आने में देरी होने के कारण वितरण प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वितरण व्यवस्था में सुधार और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed