फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress state president Ajay Kumar Lallu said BJP government implicating Congressmen in false cases in jaunpur

यूपी: कांग्रेसियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही भाजपा सरकार, विधानसभा चुनाव के लिए जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी- अजय कुमार लल्लू

Sun, 26 Sep 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Sep 2021 10:29 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि प्रतापगढ़ की घटना की न्यायिक जांच होना चाहिए। साथ ही उन्होंने 9 अक्तूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने की अपील की।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar Lallu said BJP government implicating Congressmen in false cases in jaunpur
जौनपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। इसका प्रमाण प्रतापगढ़ में एक दिन पहले हुई घटना है। हम पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी और रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ हैं। पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष बदलापुर पड़ाव स्थित एक लॉन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा साढ़े चार साल की उपलब्धियां नहीं गिना रही है, बल्कि झूठ का पिटारा खोलकर बैठी है। संत कभी झूठ नहीं बोलते हैं, लेकिन यूपी के सीएम कभी सच नहीं बोलते हैं। वह विकास के लिए ऑस्ट्रेलिया और इग्लैंड की तस्वीरों को दिखाते हैं। इस सरकार में बेरोजगार, किसान सभी परेशान हैं। अपराध चरम पर हैं।
विज्ञापन


2 साल तक सपा, बसपा और भाजपा ने यूपी को लूटा
उन्होंने कहा कि 32 साल तक सपा, बसपा और भाजपा की सरकार ने सिर्फ उत्तर प्रदेश को लूटा है। इस दौरान उद्योग-धंधे चौपट हो गए। किसान आत्महत्या करने को विवश हो गए। गन्ने का बकाया किसानों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की दमनकारी नीतियों का खामियाजां जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 अक्तूबर को वाराणसी में  प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

बहुत जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने इससे पहले कांग्रेस के शहर, न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 9 अक्तूबर को वाराणसी में होने वाले प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। साथ ही जिले की 217 न्याय पंचायतों से दो-दो बस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी मोड़ में है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सभा, जनसभा और रैलियों का आयोजन करेगा। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदेश का दौरा करेंगी। 

बैठक को विश्वविजय सिंह, मकसूद खां, मुकुंद तिवारी, धर्मेंद्र निषाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज तथा संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। 

इसके पहले सिपाह और सेवईनाले चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान तिलकधारी निषाद, रमेश पाल मौजूद रहे। चंदवक चौराहा स्थित गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव अजय सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसमुझ सिंह, जीवधन राम, विकास तिवारी, शशांक, संतोष गिरी, अनिल सोनकर, नन्हे खां, ओमप्रकाश उपाध्याय, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed