फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress leaders arrived to console Mangesh's family

Jaunpur News: मंगेश के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस नेता

Mon, 09 Sep 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders arrived to console Mangesh's family
बक्शा। बख्शा थाना के अगरौरा निवासी एक लाख के ईनामी मंगेश की सुल्तानपुर में एनकाउंटर के बाद अब परिजनों को कांग्रेस के नेता सांत्वना देने पहुंचे। कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव पहुंचा। परिजनों से मुलाकात के बाद मनोज यादव ने कहा कि मंगेश यादव और मुस्लिम नफरत का शिकार हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे घटना पर गरीब और दुःखी परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई। मनोज ने परिवार को हिम्मत देते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष का वादा किया। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मनोज यादव ने कहा कि यह घटना पूरी तरह बीजेपी सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज के साथ खुले तौर पर पक्षपात का नतीजा है। मंगेश की हत्या यादव जाति से होने के नाते की गई। जिस डकैती को लेकर एनकाउंटर किया गया है, उसी मामले में मुख्यमंत्री की जाति से जुड़े लोगों को या तो सरेंडर करवा दिया गया या पैर में गोली मारकर बचा लिया गया। मंगेश के पिता राकेश व बहन प्रिंसी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मंगेश निर्दोष था। पुलिस घर से उठाकर ले गई थी। कांग्रेस के नेताओं ने घर की स्थिति देखी और पाया कि मात्र 19 साल के जिस मंगेश यादव को पुलिस डकैत बता रही है। वह परिवार गरीब है घर भी छप्पर का बना है, गाड़ी के नाम पर एक साइकिल भी जिस घर में नहीं है। प्रतनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मंगेश के फर्जी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मांग कर गरीब परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर राम गनेश प्रजापति, डॉ.राजकुमार मौर्या, राम कुमार यादव, मोहसिन सलीम, विनोद यादव, सूर्यकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed