फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   congress

कांग्रेस संदेश पद यात्रा को पुलिस ने रोका, झडप

Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
congress
मछलीशहर के दियांवा में किसान यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। क्षेत्र के दियावां ग्राम सभा में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से निकाली गई संदेश पद यात्रा को पुलिस ने बीच में रोक दिया। जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें छोड दिया। कांग्रेसजनों ने पुलिस के इस रवैये पर विरोध जताया। कहा कि सत्ता के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से दियावां में संगठन सृजन की बैठक आयोजित थी। बैठक के बाद न्याय पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज ने ध्वजारोहण किया। कहा कि कांग्रेस दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। उसी के नेतृत्व से देश को आजादी मिली। आज कांग्रेसजन देश की युवा पीढ़ी को इसके इतिहास, विचारधारा व समृद्ध सिद्धांतों से अवगत कराने के लिए पदयात्रा कर रही है। पंकज सोनकर ने कहा कि देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। इस मौके पर विकास तिवारी, सत्यवीर सिंह, नीरजा राय, उस्मान अली, डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र निषाद, शिखर द्विवेदी, नंदलाल गौतम, सुनील यादव, नरेंद्र पटेल, विनय तिवारी, प्रेमचंद यादव, सुरेश गौड, विजय प्रजापति, आनंद सेठ, अली अंसारी, जब्बार सलमानी, लव गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, मनोज भारती, महेंद्र बेनवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed