फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress fielded former MLA Nadeem Javed after cutting the ticket of district president

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष का टिकट काटकर पूर्व विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा

Tue, 15 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress fielded former MLA Nadeem Javed after cutting the ticket of district president
जौनपुर। कांग्रेस ने सदर (जौनपुर) सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की जगह पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक व पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा है। वही इसी सीट से साल 2012 में विधायक बने थे। कांग्रेस 1991 से लेकर 2007 तक लगातार जनपद की सभी सीटें हार रही थी। इसी बीच साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर विधानसभा सीट से नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया था। नदीम जावेद 50,863 वोट पाकर विधायक बने और कांग्रेस के 21 साल से हार के चले आ रहे सिलिसले को खत्म किया था। इस चुनाव में उन्होंने बसपा के तेजबहादुर मौर्य को मामूली अंदर से हराया था। हालांकि अब सपा में है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा से गठबंधन में सदर सीट से नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा था, लेकिन वो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर दांव लगाया था, जो जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। मुस्लिम मतदाता बाहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 मिले और वह जीतकर सरकार में राज्यमंत्री भी बने। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज को अपना प्रत्याशी बनाया था। वह नामांकन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सपा और बसपा के संभावित प्रत्याशी के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने अपने फैसले पर पुन: मंथन किया और पूर्व विधायक नदीम जावेद को लगातार तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed