सिकरारा। क्षेत्र के बांकी गांव निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में 50 से अधिक काश्तकारों ने रविवार को थाने पर पहुंच कर विरोध जताया। साथ ही चकबंदी कर्मियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसके अनुसार बाकी गांव की चकबंदी प्रक्रिया वर्ष 2001से लंबित हैं।
चकबंदी कर्मियों द्वारा कोरोना काल में भू-प्रबन्धन समिति के चुने हुए सदस्यों की जगह कूट रचित ढंग से, संतोष कुमार ,रमाशंकर विश्वकर्मा, संजय कुमार बृजेश मिश्र दर्शाकर उनका फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर फर्जी बनावटी कार्यवाही दर्ज कर ली गई। अपने निजीहित में पद का दुरुपयो करके गलत दस्तावेज तैयार किए गए और सार्वजनिक राजकीय तथा काश्तकारों की कीमती जमीन का आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक अनुचित लाभ लेकर आवंटन कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने उक्त संदर्भ में बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा है। तहरीर के सन्दर्भ में चकबन्दी अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर संजय सिंह , सुरेन्द्र कन्नौजिया, सुरेंद्र सिंह मेजर, अशोक विश्वकर्मा, गुलाब कन्नौजिया, दिनेश विश्वकर्मा, विनय मिश्र, मैन बहादुर सिंह, तेजबहादुर सिंह आदि रहे। यशवंत सिंह से बताया कि थानाध्यक्ष ने सोमवार तक का समय लिया है। मंगलवार को सभी किसान पुन: थाने पर पहुंचेंगे।