फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Community toilets and parks every 20 km of highway

हाईवे के हर 20 किमी पर होंगे सामुदायिक शौचालय और पार्क....

Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Community toilets and parks every 20 km of highway
जौनपुर। जिले में हाइवे पर सफर के दौरान यात्रियों को जरूरी सुविधाओं के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें प्रत्येक 20 किमी की दूरी पर रोड साइड टायलेट कम शॉपिंग कांप्लेक्स की सुविधा मिलेगी। इसमें शौचालय के अलावा खानपान के सामान तो उपलब्ध होंगे ही मनोरंजन के लिए हरियाली से भरा पार्क, बेंच, सोलर लाइट भी होगा। पूरे जिले में ऐसे 60 कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 15 का निर्माण भी पूरा हो चुका है। खास बात यह कि इस कांप्लेक्स का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा, यानि समूह की महिलाओं के लिए यह आमदनी का भी जरिया बनेंगे।
विज्ञापन

जौनपुर-लखनऊ, आजमगढ़-प्रयाराज, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर जाने वाले हाइवे जिले की सीमा से होकर गुजरे हैं। अभी इन मार्गों पर कहीं भी शौचालय नहीं है। चाय-पानी के लिए भी प्रमुख कस्बा या चौराहों पर ही सुविधा उपलब्ध है। ऐसे स्थान कहीं 30 किमी पर हैं तो कहीं इससे भी अधिक दूरी पर। यहां रुकने के बाद दुकानों पर चाय-पानी तो मिल जाए, लेकिन प्रसाधन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति में खास तौर से लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को विशेष दिक्कत होती है। इसके मद्देनजर जिले में सभी मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे टायलेट कम शॉप कांप्लेक्स की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस कांप्लेक्स में शौचालय के अलावा एक दुकान होगा, जिसमें चाय, बिस्किट, पानी आदि की बिक्री की जाएगी। पार्क में हरी घास युक्त लान, बेंच और सोलर लाइट लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान थकान होने पर लोग कुछ देर तक इसमें बैठकर अपना समय भी बीता सकेंगे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक 20 किमी की दूरी पर ऐसे कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। 15 में काम पूरा हो चुका है। शीघ्र ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---
स्वयं सहायता समूहों के जरिए होगा संचालन
टायलेट कम शॉप कांप्लेक्स का संचालन व रख-रखाव स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा। संबंधित गांव की ही सहायता समूह की महिलाओं को इसका जिम्मा सौंपा जाएगा। गांव के लोग और उस मार्ग से गुजरने वाले लोग निशुल्क इसका उपयोग कर सकेंगे। दुकान में सामान बिक्री पर समूह की महिलाएं आमदनी करेंगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed