फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Communicable disease control campaign will run in the district

जिले में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign will run in the district
जिले में 19 अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 18 नवंबर तक चलेगा। इसी तरह से 19 अक्तूबर से चार नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच कर बीमार लोगों को चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन

कुल 13 विभागों के सहयोग से संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मरीजों को समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में अलग से संक्रमण वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रामक रोगों से संबंधित दवाएं भी अस्पतालों में उपलब्ध करा दी गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डा. वीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों से बचाव व लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान 13 विभागों के सहयोग से संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। मच्छरों से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed