फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Common people and farmers are happy in the state: Girish Chandra

प्रदेश में आम जन और किसान खुशहाल: गिरीश चंद्र

Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Common people and farmers are happy in the state: Girish Chandra
आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की आम जनता और किसानों के साथ ही हर वर्ग के लोग खुशहाल हैं। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास करा रही है। सभी समान भाव से बिजली, सड़क, पानी आदि की सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गिरीश सोमवार को दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता उपेंद्रनाथ मिश्र के पोरई कलां गांव स्थित आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा व बसपा के शासन में लोग बिजली, ट्रांसफार्मर, सड़क आदि की सुविधा के लिए रास्ता जाम करते थे, लेकिन भाजपा शासन में ऐसा नहीं हुआ। यह सुशासन व अच्छे दिन का संकेत है। किसानों को उनके गेहूं व धान का उचित मूल्य मिल रहा है। आवास का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है, जबकि पूर्व की सरकार में बिचौलिये लाभ ले लेते थे। संचालन डॉ. यशवंत सिंह ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर मिश्र, राजेश सिंह, संतोष सिंह, राकेश मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed