फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Commissioner expressed displeasure over the slow progress of bridge corporation's works

Jaunpur News: कमिश्नर ने सेतु निगम के कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Commissioner expressed displeasure over the slow progress of bridge corporation's works
वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा सोमवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने पांच करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। आयुक्त ने सेतु निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा बनाए जा रहे सेतु, पहुंच मार्ग, उपरिगामी सेतु के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन में आवास निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्युत कनेक्शन न देने पर फटकार लगाते हुए तत्काल विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, खेलो इंडिया योजना के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में बन रहे मल्टीपरपज हाॅल, आयुष चिकित्सालय निर्माण, रेल उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य, बिजली ट्रांसफॉर्मराें की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने, जर्जर तार बदलने को कहा। आरडीएसस के द्वितीय फेज के तहत कराए जा रहे कार्यों, आईटीआई सिददीकपुर निर्माण कार्य, राजकीय बालिका काॅलेज मल्हनी आदि की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस कार्यदायी संस्था, अधिकारी, ठेकेदार, अथवा संबंधित के स्तर से शिथिलता बरती जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ साई तेजा सीलम, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed