{"_id":"5ee262618ebc3e431a3b1b89","slug":"come-donate-blood-give-life-to-others-jaunpur-news-vns5296328186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें रक्तदान, दूसरों को दें जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें रक्तदान, दूसरों को दें जीवनदान
विज्ञापन
जौनपुर। दूसरों की जिंदगी बचाने का पुण्य हासिल करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन आपको इस महादान का मौका देने जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में आप भी अपने एक यूनिट रक्त का दान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। इस बार यह शिविर सुबह आठ बजे से शुरू होगा। बिना किसी झिझक के आप इस शिविर में हिस्सा लीजिए और महादानी बनिए।
अमर उजाला फाउंडेशन प्रतिवर्ष 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है। शिविर के माध्यम से न सिर्फ जरुरतमंदों तक रक्त पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर बनी भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष भी रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग के साथ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में यह शिविर आयोजित होगा। इसमें विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों के लोग शामिल होकर अपना रक्तदान करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि डीएम दिनेश कुमार सिंह शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह लोगों को रक्तदान की महत्ता भी बताएंगे। रक्तदान के लिए अमर उजाला कार्यालय में अग्रिम पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। मोबाइल नंबर 9467435400 पर फोन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
रक्तदान से शरीर में आती है नई ऊर्जा
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी पांडेय का कहना है कि रक्तदान हर तरह से फायदेमंद है। इससे न सिर्फ शरीर में नई स्फूर्ति आती है, बल्कि रक्त बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रक्त कणिकाओं का जीवन चक्र निर्धारित है। इस अवधि के बाद वह स्वत: ही मर जाते हैं। उनके शरीर में ही बने रहने से रक्त गाढ़ा होता जाता है, जिससे तमाम तरह के खतरे बने रहते हैं। रक्तदान करने से रक्त पतला होता जाता है, जिससे हार्ट अटैक, बीपी जैसे खतरों से व्यक्ति सुरक्षित हो जाता है। सबसे बड़ा फायदा है कि इसके माध्यम से हम दूसरों का जीवन बचाने के पुण्य के भी भागी बनते हैं। इससे मन को काफी सुकून भी मिलता है।