{"_id":"0ad66e3494bf78e54e80695f6a6c0fe2","slug":"college-students-have-locked-gate-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काॅलेज गेट बंद कर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काॅलेज गेट बंद कर छात्रों ने किया हंगामा
जौनपुर ब्यूराे
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडी काॅलेज में परीक्षा फार्म नहीं जमा करने के विरोध में गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने काॅलेज का गेट बंद कर हंगामा किया। कालेज प्रशासन के खिलाफ परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।
छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि काॅलेज प्रशासन छात्रों के साथ तानाशाही कर रहा है। हजारों छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं। कालेज प्रशासन की तानाशाही के कारण छात्रों का भविष्य अधर में है।
एलएलबी के छात्र चार सेेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं उनका दाखिला पांचवें सेमेस्टर में नहीं लिया जा रहा है। गुरुवार को सुबह समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में दस सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र काॅलेज परिसर में
विज्ञापन
पहुंच गए। कालेज का गेट बंद कर हंगामा किया। प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेता गौरव सिंह ने कहा कि हम विधि द्वारा स्थापित व्यवस्था के दायरे में रहकर छात्रों की लड़ाई जारी रखेंगे। छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं
होने दिया जाएगा। प्राचार्य लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा हैं। शिक्षा छात्रों का मौलिक अधिकार है। लेकिन वह छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रच रहे हैं। काॅलेज में शिक्षकों की कमी है। कक्षाओं में बैठने की जगह नहीं है। इसके
बाद भी काॅलेज में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दिया है। इससे छात्रों को काफ ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पांच दिसंबर तक आनलाइन परीक्षा फार्म जमा होना है लेकिन कालेज प्रशासन छात्रों का फार्म नहीं जमा कर रहा है। छात्रों के
पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक गाड़ी थी लेकिन आनन फानन में उसे बेचकर नया वाहन खरीद लिया गया। कालेज में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है लेकिन उसे रोकने की कोई पहल नहीं की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि
काॅलेज में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संगठन के लोग कमर कस चुके हैं। दोपहर बाद जिला प्रशासन की पहल पर छात्रों और प्राचार्य के बीच वार्ता हुई लेकिन हल नहीं निकला। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य अपनी
तानाशाही के आगे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। छात्र संगठन भी किसी भी हालत में नहीं झुकेगा। आरोप लगाया कि प्राचार्य के इशारे पर पुलिस गौरव को थाने ले गई। धरना स्थल पर मनीष यादव, राजकुमार मौर्य, भानु मौर्य, अजय,
पवन मिश्र आदि मौजूद थे। नौजवान छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कहा कि छात्र हितों को लेकर वह आंदोलन में सहयोग करेंगे। उनके साथ विकास, अमित, जय प्रकाश, शोभित आदि मौजूद थे।