फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   College's affiliation gone due to disturbances in land documents

भूमि के दस्तावेजों में गड़बड़ी पर खत्म हुई गिरजा शंकर महाविद्यालय की संबद्धता

Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
College's affiliation gone due to disturbances in land documents
जेल में बंद माफिया कुंटू सिंह से जुड़े गिरजा शंकर स्मारक महाविद्यालय आजमगढ़ की संबद्धता पूविवि. ने खत्म कर दी है। जिन भूमि के दस्तावेजों के आधार पर महाविद्यालय को संबंद्धता दी गई थी, डीएम की जांच में उनमें गड़बड़ियां मिली थीं। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर पूविवि. की कार्य परिषद ने यह फैसला लिया था। इससे राजभवन को भी अवगत करा दिया गया है। यह महाविद्यालय पिछले एक साल से बंद था।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में पूविवि. के कार्य परिषद की सोमवार की शाम हुई ऑनलाइन बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। कार्यपरिषद के सदस्यों ने गिरजा शंकर स्मृति महाविद्यालय खर्रा रस्तीपुर की संबद्धता को समाप्त करने पर अपनी सहमति जताई। इसके अलावा उदय प्रताप सिंह महिला महाविद्यालय खेताबपुर गाजीपुर के संविदा विस्तारण पर भी चर्चा हुई। विलंब शुल्क की धनराशि में हेराफेरी करने के चलते संबद्धता विस्तार नहीं किया गया। मामले को जांच समिति के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा विवि में तैनात छह मृत कर्मचारियों के पाल्यों को नौकरी दिए जाने पर भी कार्यपरिषद के सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दिया। बैठक में कुलसचिव महेंद्र कुमार, पूर्व कुलपति डॉ. पीसी पतंजलि, प्रो. महक सिंह, प्रो. वंदना राय, डॉ. समर बहादुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed