फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleaning workers performed

सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Jun 2017 12:53 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 25 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers performed
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : jaunpur
स्थानीय नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मी मानदेय न मिलने पर शनिवार को कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। और कहा कि जब तक उनका मानदेय नही मिलता तब तक नगर की साफ सफाई की व्यवस्था बहाल नही होगी। शनिवार को पूरे कस्ब में कूड़ा पड़ा रहा लेकिन सफाई नही हुई।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्टर ठेकेदार हरिनाथ यादव व नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार द्वारा प्रत्येक महीने मानदेय लगाने  के नाम पर हम लोगों का शोषण किया जाता है।  इस बार कहा गया था कि ईद के पहले मानदेय मिल जाएगा। लेकिन अभी तक नही दिया गया। ठेकेदार की वादा खिलाफी से नाराज सफाई कर्मचारी नूर मोहम्मद, शहजादे, जंग बहादुर, शकील अहमद, रियाजु, नन्हे, मोहम्मद साबिर, लियाकत ,गुलाम रसूल, जमशेद सोहराब, शमीम सज्जाद, मोहम्मद जाहिद समेत सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सफाई ठप्प कर दिया है। कहा  मानदेय नही दिया जाता तब तक सफाई नही होगी।
विज्ञापन


इस संबन्ध में ठेकेदार हरिनाथ यादव का कहना है कि उन्हें अभी भुगतान नही हुआ है। जिसकी वजह से मानदेय नही दिया जा सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में कोई ईओ नही है, जिसकी वजह से ठेकेदार का भुगतान रूका है। सफाई कर्मियों से मानदेय के सम्बन्ध में बातचीत कर ली गई है। जल्द ही उनका भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed