{"_id":"60bd133ac2a6b16026379964","slug":"clash-with-baratis-for-vehicle-parking-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: वाहन खड़ा करने को लेकर बरातियों ने की मारपीट, पथराव से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: वाहन खड़ा करने को लेकर बरातियों ने की मारपीट, पथराव से भगदड़
Sun, 06 Jun 2021 11:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:56 PM IST
सार
आरोप है कि बरातियों ने महिलाओं से अभद्रता की, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में रविवार की रात आई बरात में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद में दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक वर्ग के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान पथराव से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। देर रात पुलिस की मौजूदगी में बरात निकली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कस्बे से सटे धनुहां गांव में एक परिवार में शादी थी। बरात निकालने के दौरान पड़ोस के टेंपो चालक से वाहन खड़ा करने को लेकर कुछ बरातियों से विवाद हो गया। बरातियों ने टेंपो चालक की पिटाई कर दी। टेंपो में सवार दूसरे वर्ग का युवक मारपीट के बाद टेंपो से उतरकर अपने घर की ओर भागा तो बरात में शामिल कुछ लोग उसके घर में घुस गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां मारपीट के बाद महिलाओं के साथ अभद्रता की। पिटाई से कुछ महिलाओं को चोट आई। इस दौरान पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर रामपुर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ मड़ियाहूं सन्त कुमार भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद में मारपीट हुआ था। घायल महिलाओं को सीएचसी ले जाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में है।