फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clash between Apna Dal S and BJP in Jaunpur in jila panchayat adhyaksh chunav for neelam

जौनपुर में अपना दल (एस) और भाजपा में बढ़ी तकरार: अनुप्रिया पटेल को छोड़ बागी नीलम को सपोर्ट कर रही भाजपा, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

Tue, 29 Jun 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 12:15 AM IST
सार

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। अपना दल (एस) ने भाजपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Clash between Apna Dal S and BJP in Jaunpur in jila panchayat adhyaksh chunav for neelam
अनुप्रिया पटेल, नीलम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाला चुनाव रोचक हो गया है। भाजपा-अपना दल (एस) के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा जहां पार्टी से बागी हुई नीलम सिंह को बैठाने का कोई प्रयास नहीं करने की बात कह रही है, वहीं, अपना दल (एस) अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। हालांकि 29 नवंबर को नाम वापसी का मौका है, जिस पर सभी की नजरें हैं।

विज्ञापन


टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट को केंद्र और राज्य में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) से प्रत्याशी उतारने की सहमति दे दी थी, जिस पर अपना दल (एस) ने अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। हालांकि अफवाहों के चलते अपना दल (एस) ने प्रत्याशी के रूप में रीता पटेल के अलावा डॉ. सुनीता वर्मा से भी नामांकन कराया।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष मछलीशहर लाल बहादुर पटेल का कहना है कि डा. सुनीता वर्मा अपना पर्चा वापस ले लेंगी, जबकि रीता पटेल चुनाव लड़ेंगी। वहीं, अपना दल (एस) ने भाजपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया है। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली का कहना है भाजपा की जिला इकाई से हमारी तभी वार्ता होगी, जब वह गठबंधन धर्म निभाएंगे। इसके लिए पार्टी से नीलम सिंह का बर्खास्त करेंगे या उनसे नामांकन वापस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा अपना दल (एस) के साथ सामूहिक बैठक करने के लिए बार-बार प्रयास करने का दावा कर रही है, लेकिन नीलम सिंह को बैठाने की बात पर टो टूक जवाब दे दे रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि नीलम सिंह हमारी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, इसलिए हम उन्हें बैठने या लड़ने के लिए नहीं कह सकते हैं। हां, इतना जरूर है कि हम उनका प्रचार नहीं कर रहे हैं और इसकी जानकारी संगठन को दे चुके हैं। हम अपना दल एस के प्रत्याशी के साथ हैं।

सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाया आरोप
सपा कार्यकर्ताओं ने सद्भावना पुल पर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। सपा नेता रजनीश मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष कराया जाए। इस समय लग रहा है कि जिला पंचायत का चुनाव जिला प्रशासन के अधिकारी लड़ रहे हैं। सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को प्रशासन की तरफ से परेशान किया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भाजपा सरकार प्रशासन के दम पर जिला चुनाव में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। राहुल शर्मा, अमित शुक्ल, निखिल यादव, अमित यादव, प्रियांशु यादव, सोनू, रिक्की, पंकज यादव, सुधांशु आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed