फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City freed from containment zone, removed barricading

कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ शहर, हटाई बैरिकेडिंग

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
City freed from containment zone, removed barricading
कोरोना संक्रमण में आई कमी के बीच शुक्रवार को जौनपुर शहर समेत नगर पालिका शाहगंज, नगर पंचायत मछलीशहर और मड़ियाहूं को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया। इन शहरों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के साथ ही जगह जगह लगी बैरिकेडिंग को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बीते चार मई को जौनपुर शहर, नगर पालिका शाहगंज, नगर पंचायत मड़ियाहूं और मछलीशहर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कर दी गई थी और दवा की दुकानों को छोड़कर, फल, सब्जी, दूध आदि की भी दुकानों को बंद करा दिया गया था। मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ठेला निर्धारित कर दिए गए थे। दुकानदारों के नंबर भी लोगों को उपलब्ध कराए गए थे। फोन करने पर भी उनके घरों पर जरूरत की सामग्री की आपूर्ति होती थी। राशन के लिए भी दुकानों को चिन्हित किया गया था। शहर के सभी प्रमुख चौराहे और तिराहों पर पुलिस का सख्त पहरा था। जौनपुर शहर में 78 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी तरह मड़ियाहूं, मछलीशहर और शाहगंज में भी बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया था। हर आने जाने वालों से पूछताछ होती और अनावश्यक निकलने वालों का चलान भी होता था। हालांकि कंटेनमेट जोन मुक्त होने के बाद भी अनावश्यक घर से निकलने वालों पर कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

जौनपुर शहर समेत जिले के जिन चार नगर निकायों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था वहां कोरना का संक्रमण कम होने के चलते कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया। इन इलाकों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलेंगी। दुकानदारों सहित अन्य लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। प्रोटोकाल का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज कुमार द्विवेदी, एडीएम भू एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed