फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City dwellers will soon get rid of the problem of drinking water

शहरवासियों को जल्द मिलेगी पेयजल की समस्या से निजात

Sun, 29 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
City dwellers will soon get rid of the problem of drinking water
जौनपुर। सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर में जल्द ही पेयजल की समस्या दूर होगी। लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना होगा। इसके लिए शहर में दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 30 मिनी नलकूप लगाने की तैयारी है। नलकूप लगाने के लिए जिम्मेदार शहर में जमीन खोजने में जुट गए हैं। जमीन का चयन होते ही मिनी नलकूप लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में तकरीबन 39 हजार मकान हैं। इन मकानों में रहने वालों को पेयजल आपूर्ति के लिए कुल 112 नलकूप लगे हैं। इनमें 32 बड़े और 80 मिनी नलकूप शामिल हैं। इनमें से नौ बड़े नलकूप खराब होकर बंद पड़े हैं। वर्तमान में 103 नलकूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है। इनमें 23 बड़े और 80 मिनी नलकूप शामिल हैं। ये सभी नलकूप भी शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। शहरवासियों की पेयजल की समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में 15वें वित्त के दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 30 मिनी नलकूप लगाने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा था, जिसे डीएम ने स्वीकृत कर दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के साथ ही पेयजल की समस्या के निदान के लिए मिनी नलकूप लगाने का रास्ता साफ हो गया है। पालिका प्रशासन अब मिनी नलकूप लगाने के लिए जमीन चिह्नित करने में जुट गया है। जमीन का चिह्नांकन होने पर नलकूप लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि शहर में लोगों की जरूरत के अनुरूप पेयजल की व्यवस्था के लिए 15वें वित्त के दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 30 मिनी नलकूप लगाने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा गया था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। नलकूप लगाने के लिए भूमि चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा 15वें वित्त के दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से चार नलकूप रीबोर करने के प्रस्ताव को भी डीएम ने स्वीकृत कर दिया है। नलकूपों को रीबोर करने का कार्य शीघ्र ही जल निगम की ओर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed