फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   children fall ill after eating MDM food questions raised on quality of food complaint of worms in vegetables

UP: एमडीएम का खाना खाने से दो बच्चे बीमार, खाना की गुणवत्ता पर सवाल; सब्जी में कीड़ा होने की शिकायत

Tue, 15 Jul 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:53 AM IST
सार

जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय सवैया में भोजन करने से दो बच्चे बीमार हो गए। इसको लेकर परिजन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, विद्यालय के लोगों ने कहा कि इनका बच्चा अक्सर बीमार पड़ता है, बाकी छात्र तो ठीक हैं।

विज्ञापन
children fall ill after eating MDM food questions raised on quality of food complaint of worms in vegetables
एमडीएम में कीड़ा मिलने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय सवैया में एमडीएम का खाना खाने के बाद स्कूल के दो बच्चे शनिवार को बीमार हो गए। शाम को पढ़ाई कर घर पहुंचे तो बच्चों के पेट में दर्द होने के साथ उल्टी होने लगी। छात्रों ने परिजनों से सब्जी में कीड़ा होने की शिकायत की। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद गांव के लोग विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिए। अभिभावक खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


मछलीशहर खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बताया कि ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सवैया में शनिवार को एमडीएम में सोयाबीन की सब्जी और चावल बना था। दोपहर में बच्चों ने विद्यालय में खाना खाया। 
विज्ञापन


शाम को घर पहुंचने के बाद कक्षा पांच का छात्र आर्यन दुबे (11) व कक्षा दो का छात्र अर्जुन यादव (8) बीमार पड़ गए। दोनों बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत किया। अभिभावकों ने बीमार बच्चों का इलाज नजदीक के निजी अस्पताल में कराया। अभिभावकों के पूछने पर बच्चों ने सब्जी में कीडा होने की बात बताई। इसे लेकर अभिभावक नाराज हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन रविवार होने के कारण विद्यालय बंद था। सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद छात्र आर्यन और अर्जुन के परिजनों के साथ गांव के अन्य विद्यालय पर पहुंच गए। बच्चों के बीमार होने की शिकायत प्रधानाध्यापक प्रकाश यादव से किया। प्रधानाध्यापक प्रकाश यादव ने कहा कि यदि सब्जी में कीड़े होते तो अन्य छात्र भी बीमार पड़ जाते। दोनों छात्र खाना खाने बीमार नहीं पड़े हैं। 

प्रधानाध्यापक के इस जवाब से अभिभावक आक्रोशित हो उठे। अभिभावकों का कहना है कि आर्यन दुबे, महक, अंकुश, कशिश व अर्जुन यादव ने सब्जी में कीडा होने की शिकायत घर जाकर किया था। अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विद्यालय पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बीईओ ने बताया कि मामले कि जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बोले अभिभावक : अभिभावक नीरज दुबे का आरोप है कि बच्चों को एमडीएम में घटिया भोजन दिया जा रहा है। इसके कारण स्कूल के बच्चे बीमार हुए हैं। शिकायत पर प्रधानाध्यापक जातीय मुद्दा उठा रहे हैं। रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि वह शनिवार को देर रात घर पहुंचे तो बच्चे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से किया, लेकिन प्रधानाध्यापक मानने को तैयार नहीं हैं। हम सब अपने बच्चे का नामांकन दूसरे स्कूल में कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed