फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children also need sacramental education : Paras

बच्चों को सांस्कारिक शिक्षा भी जरूरी: पारस

Mon, 18 May 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 18 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children also need sacramental education : Paras
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि स्कूलों में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सांस्कारिक शिक्षा भी देना जरूरी है।
विज्ञापन

वह रविवार को बेलापार गांव स्थित केवला देवी रामलखन यादव इंटर कालेज के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही कोई देश विकास के शिखर पर पहुंच सकता है। शिक्षा के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना से पिछड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबुरा के प्रधान रामयश तथा संचालन मल्हनी के महासचिव डा. रामयश यादव ने किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व प्रमुख हाजी सुल्तान अहमद, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव, शिवशंकर पाल, पंकज यादव, राकेश यादव, राजबहादुर आदि मौजूद थे। अंत में प्रबंधक डा. जनार्दन यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed