फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   chhath pooja

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja
सूर्योपासना के पवित्र पर्व डाला छठ पर मंगलवार को शहर से लेकर घाटों तक श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और मंगलकामनाएं कीं।
विज्ञापन



 इस दौरान छठ मइया के जयकारे से घाट गूंज उठे। इस दौरान घाटों की फिजा में देर शाम तक छठ गीत की पंक्तियां तैरती रहीं। मंगलवार की शाम गोमती के घाट पर छठ मइया की आराधना में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन



सूर्य षष्ठी पर जिले में शहर से लेकर गांव तक लोग देवी आराधना में लीन नजर आए। छठ पर्व को लेकर मंगलवार को जिले का माहौल पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। शाम होते ही विभिन्न नदी सरोवरों और तालाब के आस पास का माहौल गुलजार हो उठा। घाटों पर मेले जैसा नजारा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी और शाम को घाटों और सरोवरों पर आस्थावानों का रेला लग गया। बाजे.गाजे के साथ व्रती महिलाएं और उनके परिवार वाले डूबते सूर्य को अघ्र्य अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचे। पहले से बनाई गईं वेदियों पर गन्ने और पूजा की थाली से लोक कल्याण के निमित्त छठ मइया का आह्वान किया।


शहर के विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट के अलावा तमाम जलाशयों पर लोगों ने कमर भर पानी में खड़े होकर अर्घ्य देकर सूर्यदेव से अखंड सौभाग्य की अरजी लगाई। बांस की बनी दउरी भर-भर कर प्रसाद अर्पण किए। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निराजल व्रत रखा। कई पुरुषों ने भी व्रत रखा।


 व्रत के दौरान साफ- सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। देर रात तक पूजा वाले घरों में देवी गीत गाए गए। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। छठ पूजा का उल्लास ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिला। जफराबाद घाट पर दीपदान किया गया। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।


गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में डाला छठ के मौके पर मंगलवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। ब्रह्म बाबा पोखरे, गौरा तारा, उमरी, मढैला, आरा आदि गांवों में छठ पूजा की धूम रही। गांव के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ घाटों पर पहुंचे।










जौनपुर। सूर्योपासना के पवित्र पर्व डाला षष्टी पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने घाटों की सफाई की। घाटों की सिल्ट हटाने के साथ-साथ घास की सफाई की गई। श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्ते को जेसीबी लगाकर समतल किया गया।

नगर पालिका परिषद की ओर से ताड़तला स्थित बजरंग घाट पर सुबह से ही सुपरवाइजर के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से कर्मचारियों ने साफ.-सफाई की। इसके अलावा गोकुल घाट, सूरज घाट की साफ -सफाई की गई। नगर पालिका के ईओ संजय शुक्ला ने बताया कि छठ के मद्देनजर घाटों की साफ -सफाई का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed