महराजगंज। सीएचसी सवंसा के अधीक्षक डॉ स्वतंत्र कुमार गौतम के स्थानांतरण से नाराज आशा और संगिनी अस्पताल का ताला बंद कर धरने पर बैठ गई। उनका कहना है कि जब तक स्थानान्तरण वापस नहीं होता, धरना जारी रहेगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ स्वतंत्र गौतम का स्थानांतरण महाराजगंज से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजीतपुर सिकरारा कर दिया गया है। सवंसा में डॉ शशिकांत पटेल को नया चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। तबादले के विरोध में आशा एवं आशा संगिनियों ने विद्यावती के नेतृत्व में अस्पताल के मुख्य द्वार का ताला लगाकर धरने पर बैठ गई। इस दौरान ओपीडी, एक्स-रे, पैथालाजी, दंत परीक्षण कक्ष, नेत्र परीक्षण कक्ष, कार्यालय पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान इमरजेंसी सेवा खुली रही। धरने में मुख्य रूप से विद्यावती, ममता सिंह, सुनीता देवी, विमला सिंह, सरस्वती यादव, सुनीता गौतम, शकुंतला गौतम, साधना बिंद, बिंदू देवी, बेवी सिंह, गीता तिवारी, रिंकी मिश्रा आदि शामिल रहीं।