फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Center will be canceled if negligence is found in the examination

परीक्षा में लापरवाही मिली तो निरस्त होगा केंद्र

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Center will be canceled if negligence is found in the examination
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की चल रही मुख्य परीक्षाओं की जानकारी लेने के लिए कुलपति ने सोमवार को चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। विवि. से संबद्ध महाविद्यालयों की चल रही बीएससी कृषि एवं बीए, बीएससी भाग तीन गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाओं का कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रथम पाली में कुलपति अपने विशेष कार्य अधिकारी डॉ. केएस तोमर के साथ जौनपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज सिद्दीकपुर, गुलाबी देवी डिग्री कॉलेज, राम किशुन महाविद्यालय सिद्धिकपुर, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, तिलकधारी महिला महाविद्यालय, शिवांगी महिला महाविद्यालय सिपाह का निरीक्षण किया। कुलपति द्वारा स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ परीक्षाएं चल रही थी। उन्होंने कहा कि हर हाल में परीक्षा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का पालन कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी तरह की अनियमितता मिलने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजा कालेज केंद्र पर प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल ने प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ कई चक्रों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed