{"_id":"56e01fb44f1c1bd3398b4568","slug":"cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पुस्तकालय की निगरानी करेगा सीसी कैमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पुस्तकालय की निगरानी करेगा सीसी कैमरा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ई-जर्नल्स, ई-बुक्स के साथ-साथ संदर्भ पुस्तकें व बुक बैंक के लिए पुस्तकें खरीदने पर सहमति बनी। पुस्तकालय भवन की सुरक्षा सीसी टीवी कैमरे से निगरानी में करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की कार्रवाई पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मानस पांडेय ने प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने पुस्तकालय में शोध को बढ़ावा देने संबंधी पुस्तकें एवं शोध पत्रिकाओं को मंगवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध में छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े इसे देखते हुए शोध जर्नल्स और अच्छे लेखकों की किताबें खरीदी जाएगी।
ताकि छात्रों को भागदौड़ न करनी पड़े। इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य डा. दीनानाथ सिंह, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुल सचिव डा. देवराज, प्रो. डीडी दूबे, प्रो. बीबी तिवारी, डा. एचसी पुरोहित, डा. शिवशंकर सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।