फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Caste census is a necessary step for social justice

Jaunpur News: जातीय जनगणना सामाजिक न्याय के लिए जरूरी कदम

Mon, 05 May 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Caste census is a necessary step for social justice
जौनपुर। सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से जाति जनगणना के निर्णय पर नगर अध्यक्ष कमलेश कुमार निषाद के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जातीय जनगणना कराने के सरकार के निर्णय को सराहनीय कदम बताया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे भारत के अन्य पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी संख्या की पहचान होगी। जातीय जनगणना 1931 में अंग्रेजी शासन के दौरान हुई थी। विपक्ष जाति जनगणना को लेकर झूठ फैला रहा है। भारत में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उसने कभी जाति जनगणना का निर्णय नहीं लिया। नगर उतरी के अध्यक्ष सारिका सोनी ने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों को शिक्षा, अर्थ व्यवस्था एवं राजनीति में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अध्यक्षीय भाषण में कमलेश निषाद ने कहा कि देश में गांधी परिवार से तीन प्रधानमंत्री बने हैं। लेकिन कभी ओबीसी समाज के लोगों के इस दर्द को नहीं समझा। कांग्रेस पार्टी की नीयत यदि ओबीसी समाज के लिए ठीक होती तो इस समाज को आरक्षण का लाभ 1990 से नहीं बल्कि आजादी के तुरंत बाद से मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed