{"_id":"62507dcc7d9c7e1ad66c50f4","slug":"case-on-static-magistrate-for-negligence-in-examination-duty-jaunpur-news-vns647333795","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर केस
विज्ञापन
खुटहन। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए नहर विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर शाम खुटहन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मामले की तहरीर शाहगंज सेक्टर से मजिस्ट्रेट बनाए गए सोंधी ब्लाक पर तैनात बीडीओ नंदकुमार ने दी है।
शारदा सहायक खंड तीन में तैनात अवर अभियंता चंद्रप्रकाश राम को बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आरोप है कि छह मार्च को प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होने से पूर्व 7.30 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट नंदकुमार ने मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने जवाब दिया कि हम विद्यालय में मौजूद हैं। डबल लाक खोलने की तैयारी की जा रही है। सुबह के साढ़े नौ बजे जब खंड विकास अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट नंदकुमार विद्यालय पर पहुंचे तो जेई नहीं मिले। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि जेई सुबह से ही विद्यालय पर नहीं आए हैं। एसडीएम ने जांच में मामला सही पाया और बीडीओ को जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम बीडीओ ने सरकारी काम में लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
87 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 87 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 1684 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1597 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इंटर में कुल 582 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 31 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की दूसरी पाली में कुल 1102 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 56 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 27 और दूसरी पाली में परीक्षा 29 केंद्रों पर परीक्षा हुई।