फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on 24 for beating and shooting in election rivalry

चुनावी रंजिश में मारपीट और गोली मारने के मामले में 24 पर केस

Mon, 14 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case on 24 for beating and shooting in election rivalry
बक्शा। क्षेत्र के चुरावनपुर गांव में रविवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 24 के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोली से घायल श्रवण कुमार चौहान (30) का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है जबकि लाठी डंडे के हमले में गंभीर रूप से घायल जगदीश चौहान को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामसिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने गोली मारने के आरोपी धीरज चौहान, नीरज चौहान, चन्दन, रविन्द्र चौहान, समरजीत, राजेश, सुखराम चौहान, जगदीश चौहान, सूरज तथा राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के सूरज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रामसिंह चौहान, अंकित सिंह, बबलेन्द्र, आशीष, सचिन, अनुज, कृष्णा, रामेश्वर, धर्मेन्द्र, संजय, अचेन्द्र, श्रवण कुमार चौहान, चरनदास एवं साहबलाल चौहान के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed