फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thank God Movie Controversy Case Filed Against Actor Ajay Devgan And Sidharth Malhotra In Jaunpur

Jaunpur News: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर वाद दर्ज, फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर के बाद बवाल

Wed, 14 Sep 2022 05:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Sep 2022 05:46 PM IST
सार

फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर परिवाद दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Thank God Movie Controversy Case Filed Against Actor Ajay Devgan And Sidharth Malhotra In Jaunpur
अजय देवगन - फोटो : facebook/Ajay Devgan

विस्तार

जौनपुर में अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज हुआ है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम मोनिका मिश्रा ने फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर परिवाद दर्ज किया है।

विज्ञापन


तीनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। मामले में परिवादी के बयान के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की गई है।  दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं जोगियाना मोहल्ला जौनपुर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव ने अपने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व सूर्या सिंह के माध्यम से कोर्ट में 156(3) सीआरपीसी के तहत फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व निर्देशक इंदर कुमार के खिलाफ परिवाद दायर किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन आधुनिक पोशाक पहनकर भगवान चित्रगुप्त बने दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट होने के बाद उसके कर्मों का हिसाब किताब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। जहां अजय देवगन स्वयं भगवान चित्रगुप्त बताते हुए घटिया जोक्स व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thank God Movie Controversy Case Filed Against Actor Ajay Devgan And Sidharth Malhotra In Jaunpur
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : instagram/sidmalhotra

अभिनेता अजय देवगन द्वारा गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति करने का आरोप लगाया है। पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। पाप और पुण्य का लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त करते हैं। मनुष्य के कर्मों का पूरा रिकॉर्ड रखने और उन्हें उनके कर्म के अनुसार पुरस्कृत या दंडित करने का कार्य करते हैं। ट्रेलर को परिवादी व गवाह आनंद श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, मानसिंह, विनोद श्रीवास्तव, रवि प्रकाश पाल ने 10 सितंबर को शाम पांच बजे सोशल मीडिया पर देखा व सुना।

Thank God Movie Controversy Case Filed Against Actor Ajay Devgan And Sidharth Malhotra In Jaunpur
Ajay Devgan - फोटो : facebook/Ajay Devgan

आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। जिससे परिवादी व गवाहों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मानसिक पीड़ा व कष्ट पहुंचा। घृणा, अपमान, नफरत पैदा करने का प्रयास किया गया। ज्यादा मुनाफा कमाने व टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य फिल्माया है। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द पर समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। देश में अस्थिरता पैदा करके संप्रभुता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला गया।

बॉलीवुड फिल्म द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत फिल्मों में देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले दृश्य दिखाकर लोक शांति भंग की जा रही है जो दंडनीय है। कोर्ट से मांग की गई कि आरोपियों को समुचित धाराओं में तलब कर दंडित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed