फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for dowry murder

पति, सास-ससुर समेत आठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज....

Thu, 31 Dec 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Case filed for dowry murder
सिकरारा। थाना क्षेत्र के अजोसी गांव में बुधवार की रात विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, ससुर समेत आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव के ओमप्रकाश गौतम की पत्नी कविता (22) बुधवार की शाम घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। घटना के वक्त पति लकड़ी काटने गया था। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई रामशंकर पांडेय ने बताया कि पिता योगेंद्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने पति ओमप्रकाश, ससुर रामचंद्र, सास ननद सहित आठ के विरुद्ध दहेज हत्या, उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed