फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against three including BJP National President JP Nadda in Jaunpur court

जौनपुर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

Thu, 03 Feb 2022 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Feb 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including BJP National President JP Nadda in Jaunpur court
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मेघालय में पशुपालन मंत्री सनबोर शुलई के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर की कोर्ट में वाद दर्ज कराया है। कोर्ट ने शहर कोतवाली से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज ने वाद दर्ज कराया कि वह कि समाचार चैनलों में रुचि रखते हैं। 31 जुलाई 2021 की रात 8 बजे वह साथियों के साथ घर में टीवी पर समाचार देख रहे थे। आरोप है कि मेघालय के पशुपालन मंत्री यह बयान दे रहे थे कि चिकन, मटन और मछली की जगह बीफ खाएं।

विज्ञापन

अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने पशुपालन मंत्री के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की और न ही उनको निलंबित किया गया। जन सामान्य धारणा है कि केंद्रीय सरकार बहुसंख्यक हिंदुओं के मतों पर ही सत्ता में आई है। पशुपालन मंत्री के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द भी खराब हुआ। सीजेएम कोर्ट ने थाना कोतवाली से इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज है या नहीं की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed