{"_id":"61fd0bb45477c220b21a7c13","slug":"case-filed-against-jafrabad-seat-bsp-incharge-santosh-mishra-for-violation-of-code-of-conduct-and-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: जफराबाद सीट से बसपा प्रभारी पर आचार संहिता उल्लंघन और मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: जफराबाद सीट से बसपा प्रभारी पर आचार संहिता उल्लंघन और मारपीट का मुकदमा दर्ज
Fri, 04 Feb 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
जफराबाद सीट से बसपा प्रभारी संतोष मिश्र राजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के जफराबाद सीट से बसपा प्रभारी संतोष मिश्र राजा पर शुक्रवार को मारपीट और आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। जमैथा गांव निवासी अवनीत सिंह, होरीपाल सिंह और संतोषी सिंह ने इस बाबत जफराबाद थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि गुरुवार को संतोष मिश्र अपने समर्थकों संग जमैथा पहुंचे। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कंबल बांटने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर संतोष मिश्र और उनके समर्थकों ने इनके साथ मारपीट की। साथ ही दो मोबाइल भी छीन ले गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोगों को आते देख कर बसपा प्रभारी संतोष मिश्र और उनके समर्थक वाहन समेत भाग निकले। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की गई। जिसके आधार पर बसपा प्रभारी संतोष मिश्र और उनके आठ समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन