फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against Dhananjay Singh and Shailendra Yadav Lalai for violation of code of conduct

धनंजय सिंह और शैलेंद्र यादव ललई पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Dhananjay Singh and Shailendra Yadav Lalai for violation of code of conduct
जौनपुर। जनपद में विधानसभा चुनाव सात मार्च को होगा। सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में दिन-रात एक कर दिए हैं। वह आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन कर रहे हैं। इनके खिलाफ उड़न दस्ता की टीम मुकदमा दर्ज करा रही है। सोमवार को मल्हनी विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और शाहगंज से सपा के प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई पर अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मौर्य क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा मार्ग और गुदरीगंज मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 34 जगह पोस्टर और बैनर बिना निर्वाचन अधिकारी के लगाए थे, जो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन है। मल्हनी विधानसभा के रिटर्निगिं आफिसर हिमांशु नागपाल ने बताया कि जेडीयू प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा सिकरारा थाने में दर्ज कराया गया है। वहीं, शाहगंज में सोमवार को नगर में जुलूस निकालने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई समेत दो सौ अज्ञात समर्थकों और 40 बाइक पर कोविड नियमों के उल्लंघन और आदर्श चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर के आजमगढ़ रोड स्थित भादी चुंगी तिराहे से सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा निकाले थे। जो जेसीज चौक, मेन रोड होते हुए एराकियाना मोहल्ले में पहुंचकर समाप्त हुई थी। प्रत्याशी के पैदल रोड शो में भारी भीड़ रही। रोड शो बिना अनुमति के निकालने पर मु़कदमे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed