फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car damaged by falling tree, boy saved

पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त, बालक बचा

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car damaged by falling tree, boy saved
चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित तरांव मोड़ पर रविवार को दोपहर में हवा के साथ बारिश होने के कारण एक पेड़ कार पर गिर गिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में बैठा छह वर्ष का बच्चा बाल-बाल बच गया है। बच्चे को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला। बच्चे को मामूली चोट लगा देख लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पनिहर गांव निवासी अर्जुन यादव परिवार के साथ कार से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वह तरांव मोड़ पर रुके व पत्नी संग जूता लेने के लिए दुकान में चले गए और छह साल के अपने पुत्र प्रिंस को कार में बैठा छोड़ दिए। इसी बीच हवा के साथ बारिश होने लगी। इसके चलते जर्जर महुआ का पेड़ कार पर गिर पड़ा। पेड़ कार पर गिरते देख अफरा-तफरी मच गई। अर्जुन व उनकी पत्नी तथा आस-पास के लोग दौड़ कर कार के पास पहुंचे। किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बच्चे को लोगों ने बाहर निकाला। बच्चे को मामूली चोट लगी थी। बच्चे का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed