फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Capacity of Naiganj sub-centre will increase by 67 lakhs, population of one lakh will get convenience

Jaunpur News: 67 लाख से नईगंज उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, एक लाख की आबादी को मिलेगी सहूलियत

Tue, 10 Dec 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Naiganj sub-centre will increase by 67 lakhs, population of one lakh will get convenience
शहर के नईगंज उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। उपकेंद्र की मौजूदा पांच एमवीए की क्षमता को बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाएगा। इसके लिए 67 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हो गया है। इससे 6000 से अधिक उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। जबकि 1 लाख की आबादी क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस उपकेंद्र से सीहीपुर, सिटी स्टेशन क्षेत्र, टाउन एरिया के समीप के क्षेत्रों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि पांच से 10 एमवीए होने से ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। इससे करीब 1 किमी क्षेत्र में लोग विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित होंगे। नईगंज उपकेंद्र पर अधिकतम भार 310 एंपीयर तक चला जाता है, जिससे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। इसकी क्षमतावृद्धि की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed