फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candidates trying to woo BDC members

हाईटेक हो रहा ब्लाक प्रमुख का चुनाव, बीडीसी सदस्यों को लुभाने में जुटे प्रत्याशी 15-17-30

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates trying to woo BDC members
ब्लाक प्रमुख चुनाव भी हाईटेक देखने को मिल रहा है। बीडीसी सदस्यों से संपर्क में प्रत्याशी जुट गए हैं। वह अपनी बात बनाने के लिए उनकी हर डिमांड पूरी कर रहे हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए अधिकम खर्च सीमा दो लाख रुपये तय किया है। जिसका लेखा-जोखा भी चुनाव संपन्न होने के एक माह बाद देना होता।
विज्ञापन

जिले में 21 ब्लाक प्रमुखों का चुनाव होना है। इनके लिए 2027 बीडीसी सदस्य मतदाता के रूप में हैं, जो 10 जुलाई को मतदान के माध्यम से ब्लाक प्रमुखों का चुनाव करेंगे। इसके लिए आठ जुलाई को नामांकन की तिथि तय की गई हैं। जिसके चलते सभी संभावित प्रत्याशी नामांकन पत्र की खरीद के साथ-साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित ब्लाकों में मंगलवार से लेकर आठ जुलाई तक पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर 3 बजे तक होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के लिए नामांकन पत्र की राशि 800 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए 400 रुपये तय की गई है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशी से जमानत राशि के रूप में 5000 रुपये, जबकि अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशी से 2500 रुपये जमा कराया जाएगा। इसे वह नकद या राजकीय कोषगार अथवा भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से दे सकते हैं। हालांकि इसी जमानत राशि पर वह अधिकतम चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के लिए उम्मीदवार का प्रस्तावक बीडीसी सदस्य ही प्रस्तावक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed