{"_id":"93a3573c741da273a8ebcfeeaf054e72","slug":"candidates-receiving-appointment-letter-went-crazy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र मिलते ही झूम उठे अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र मिलते ही झूम उठे अभ्यर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना आखिर कार चार साल बाद पूरा हो गया। सोमवार को डायट में नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही अभ्यर्थी खिलखिला उठे। पहले दिन महिला और निशक्त अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डायट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव ने देर शाम तक कुल 141 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
इसके लिए वर्ष 2011 में आवेदन लिए गए थे। आवेदन के बाद से नियुक्ति में तमाम अड़चनें आती रहीं। आखिर कार शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों की मुरादें सोमवार को पूरी हो गईं। नियुक्ति पत्र के साथ उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिए गए जहां एक सप्ताह के भीतर उन्हें ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश भर में चल रहे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 1500 पदों पर शिक्षक भर्ती होनी है। काउंसिलिंग के बाद डायट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने 1231 की सूची जारी की है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले खुद से प्रशिक्षु अध्यापकों को विद्यालय आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र तैयार किया था पर ऐन मौके पर डीएम सुहास एलवाई ने यह निर्देश जारी कर दिया कि आवंटन के लिए विकल्प लिए जाएं।
विज्ञापन
विकल्प भरवाने के लिए विभाग की ओर से 1299 ऐसे विद्यालयों की सूची जारी की गई है जहां या तो सिर्फ एक या दो शिक्षक तैनात हैं। विकल्प तलाशने के कारण ही देर शाम तक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य चला। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, शैलपति यादव, आरपी यादव, ममता सरकार आदि रहे।