{"_id":"63767a254399df4b39615b67","slug":"campaign-to-find-tb-patients-will-continue-till-31st-jaunpur-news-vns684001727","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोगियों को खोजने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोगियों को खोजने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षय रोग उन्मूलन के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मरीजों को चिह्नित करने व उनका इलाज कराने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर मरीजों को खोजा जाएगा। क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर नियुक्त एसटीएस को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
क्षय रोगियों को चिह्नित करने के लिए सरकारी व निजी चिकित्सकों को लक्ष्य दिया गया है। शासन स्तर से इस बार सभी सरकारी चिकित्सकों को 6000 व सभी निजी चिकित्सकों को 2500 रोगियों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल यादव ने बताया कि क्षय रोगी जिनका उपचार चल रहा है। उनके चिन्हित, उपचार, निदान, संख्या, समस्त पब्लिक हेल्थ एक्शन, लैबोरेट्री की जानकारी दी जा रही है।
2025 तक क्षय उन्मूलन के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना है। शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की टीमें शहरी क्षेत्रों के साथ ही केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, डोभी व बरसठी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
डॉ.राकेश सिंह, जिला क्षयरोग अधिकारी।