फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Came with hope, solution was not found

आए थे उम्मीद लेकर, नहीं मिला समाधान

Tue, 15 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Came with hope, solution was not found
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर सुबह 10.15 बजे फरियादियों की समस्या सुनते - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। करीब छह माह बाद आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे ज्यादातार लोगों को मायूसी हाथ लगी। शिकायतों का तत्काल समाधान तो नहीं मिला लेकिन उन्हें समाधान का आश्वासन जरूर मिला। उनके आवेदनों को संबंधित विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

अफसरों से मिलकर गुहार लगाने का लंबे समय बाद मौका मिलने से शिकायतकर्ताओं की भीड़ थी लेकिन पहले से कम। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद के रहे। इसके बाद राशन कार्ड, पेंशन, आवास से जुड़े मामले रहे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने को लेकर अफसर सतर्क रहे। सदर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में आयोजन हुआ तो मड़ियाहूं में टेंट लगाकर डीएम फरियादियों से रुबरू हुए।
विज्ञापन

सदर : 72 में सिर्फ पांच का निस्तारण
लॉक डाउन के बाद मंगलवार को पहली बार कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 10 मिनट देरी से शुरू हुआ। एसडीएम सदर नीतिश कुमार 10.10 बजे पहुंचे। फरियादियों की संख्या शुरू में काफी कम रही। सुबह 11 बजे तक महज आठ फरियादी पहुंचे थे। देर से आए एसडीएम को देखते ही वह प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गए। समय समाप्त होने तक कुल 72 फरियादियों ने गुहार लगाई। इसमें महल पांच की समस्याओं का समाधान हो पाया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ियाहूं : टेंट में सुनी डीएम ने फरियाद
कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सभागार की बजाए टेंट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम दिनेश कुमार सिंह खुद मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन डीएम के अगल-बगल तो हुआ मगर हेल्प डेस्क, शिकायत डेस्क आदि स्थानों पर लोग भीड़ लगाकर खड़े रहे। पंखा होने के बाद भी अफसरों को पसीने छूटते रहे। पेयजल का इंतजान न होने से फरियादी परेशान रहे। अधिवक्ता प्रदीप चौरसिया ने अपने भूमिधरी पर कब्जा करने और मारपीट की शिकायत की। एसडीएम संजय मिश्रा ने शिकायत को सीओ राजेंद्र प्रसाद को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया। यहां कुल 161 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें महज चार का ही निस्तारण हुआ।
---
मछलीशहर: भूमि विवाद और राशन कार्ड के शिकायतों की भरमार
एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 शिकायतें आईं। 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड में त्रुटियों को लेकर थी फरियादी पहुंचे थे। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ विजय सिंह, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मांधाता सिंह, ईओ अनिल कुमार सिंह, बीडीओ राजन राय आदि मौजूद रहे।

---
बदलापुर: 73 में 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
तहसील सभागार में एसडीएम कौशलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। इसमें दूरदराज के गांव से आए 73 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर 11 का निस्तारण कर दिया गया। शेष संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान कोरोना का भय लोगों में साफ दिखा। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज के बाद ही बारी-बारी से प्रार्थना पत्र देने अंदर जाने दिया जा रहा था। हालांकि तहसील के बाहर सोशल डिस्टेंस के दावे बेमानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed