फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Calculation continues to be slow, quarter to one result declared by night

धीमी गति से होती रही गणना, आधी रात तक हुई माथापच्ची

Mon, 03 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Calculation continues to be slow, quarter to one result declared by night
जौनपुर। पंचायत चुनाव के मतों की गिनती में अव्यवस्था हावी रही। धीमी गति से गणना के चलते आधी रात तक 25 फीसदी पदों के परिणाम भी नहीं घोषित हो पाए थे। रात नौ बजे तक ग्राम प्रधान के 427 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 248 पदों के परिणाम ही घोषित हो पाए थे। जिला पंचायत सदस्य के एक भी वार्ड के नतीजे घोषित नहीं हुए। प्रत्याशी और उनके समर्थक माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन

मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शुरू होना था, लेकिन कोविड संक्रमण के भय से कई ब्लाकों में कर्मचारी तय समय पर नहीं पहुंचे। बाद में उन्हें फोन कर बुलाया गया या फिर रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर गणना आरंभ की गई। चारों पदों के मतपत्र एक ही पेटी में होनी से उन्हें छांटने, बंडल बनाने में भी काफी वक्त लग रहा था। इसके चलते गणना की रफ्तार बेहद सुस्त रही। जिले में 1740 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष रात नौ बजे तक महज 427 के ही परिणाम घोषित हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 में से 56 निर्विरोध हो जाने के बाद 1971 पदों पर चुनाव हुआ था। इसमें 248 वार्डों के परिणाम ही जारी हुए थे। ग्राम पंचायत सदस्य के सिर्फ 143 पदों पर गिनती पूरी हुई थी। सबसे ज्यादा सुस्ती जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की रही। रात नौ बजे तक किसी भी वार्ड का परिणाम स्पष्ट नहीं हुआ था। कहीं तीन राउंड तो कहीं चार-पांच राउंड की गिनती के बाद मामला अटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed