{"_id":"56f987d34f1c1b327af00978","slug":"businessman-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को चहारसू चौराहे के पास जाम करते सराफा कारोबारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर चहारसू चौराहे पर चक्का जाम किया। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और लोग घंटों रास्ते में फंसे रहे। एक घंटे बाद किसी तरह रास्ता साफ कराया जा सका। जौनपुर सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में दो मार्च से हड़ताल चल रही है।
26वें दिन शहर के प्रमुख चौराहा चहारसू पर कार्यक्रम के संयोजक अजय सेठ विक्की के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। इस मौके पर बंशीधर वर्मा ने कहा कि कारोबारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर चक्का जाम के कारण कोतवाली, सब्जी मंडी, शाहीपुल, हरलालाका रोड और ओलंदगंज तक जाम लग गया।
लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कशेरीबाजार स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक नदीम जावेद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी के नाम पर स्वर्णकारों की कमर तोड़ने में लगी है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारी एक हस्त शिल्पकला है सरकार को इसे प्रोत्साहित करना चाहिए। इस मौके पर हरेराम केशरवानी, श्रवण श्रीवास्तव, संतोष सेठ, सोनू सेठ, अमर सेठ, राकेश सेठ, आलोक, अमर जीत सेठ, विशाल, राजेश, विजय, संदीप, पिंटू, मधुसूदन बैंकर्स, अमरनाथ, नीरज आदि थे।