फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus collides with tanker in fog, injured ten

कोहरे में बस टैंकर से टकराई, दस घायल

Mon, 08 Jan 2018 12:35 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 08 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with tanker in fog, injured ten
बस टैंकर से टकराई
 जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार के पास रविवार को सुबह आठ बजे के करीब घने कोहरे के चलते इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रही रोडवेज बस टैंकर से टकरा गई। बस में सवार एक सिपाही समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर जौनपुर जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण बस श्रीनेतगंज बाजार के पास आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर से भिड़ गई। बस की टैंकर से भिड़ंत होते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना में तैनात सिपाही जयराम यादव (50), मो आजाद (49) निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज, इन्द्रेश कुमार (25) निवासी विसुनपुरा थाना मड़िहान, मिर्जापुर, दिनेश चौहान (27) निवासी पांजेपार थाना घोषी जिला मऊ, दीनदयाल सिंह( 48) निवासी मो मनफोडग़ंज इलाहाबाद, अनुज यादव  (28 ) निवासी छतावारा थाना सिद्वारी जिला आजमगढ़, रेनू सिंह ( 32) निवासी हरहुआ थाना सिकरारा, सोनू यादव (29 )निवासी सिंहपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़, उर्मिला देवी (60) निवासी कुवरपुर थाना पवारा एवं सूरज गौतम  (15) निवासी कुवरपुर थाना पवारा शामिल हैं। सिपाही जयराम यादव एवं दीनदयाल की हालत गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed