फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burnt effigies of those anti-national slogans

राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों का पुतला फूंका

Fri, 19 Feb 2016 12:49 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 19 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of those anti-national slogans
जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारा लगाने से नाराज विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को नारा लगाने वालों का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। विश्व हिंदू सेवा संघ ने सिपाह पुलिस चौकी के सामने राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वाले कन्हैयालाल का
विज्ञापन


पुतला दहन किया।  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि जेएनयू में जो घटना हुई है, वह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे देशद्रोही लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। उनकी नागरिकता समाप्त कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


 पुतला फुंकने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विकास शुक्ला, सौरभ मिश्रास, आशीष श्रीवास्तव, सचिन, मनीष शुक्ला, पंकज शुक्ला, अरविंद पाठक व आनंद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। उधर तिलकधारी
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय  में छात्र नेता प्रवीन सिंह व आदित्य सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भी राष्ट विरोधी नारे लगाने वालों का पुतला फुंका। इस दौरान छात्रों ने कहा कि देश के संविधान का अपमान करना और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए

निर्णय को इस प्रकार चुनौती देना संविधान पर सवाल उठाने जैसा है। पुतला फुंकने वालों में सचिन सिंह, आर्यमा मिश्रा, सौरभ सिंह, वैभव सिंह परमार, अविनाश सिंह, हिमांशू शर्मा, भोनू सिंह, रजत सिंह, शनि यादव व अश्वनी


तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में बजरंग दल ने  भी राजा साहब फाटक पर  कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का   पुतला फुंका। साथ ही जेएनयू में हुई घटना पर रोष प्रकट किया।

पुतला फुकने वालों में नगर संयोजक पंकज सिंह रघुवंशी, रिशू सिंह, मंदीप सिंह, मोनू राय, निखिल, गौरव, राजा यादव, शुभम, गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed