फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bulldozers ran on the third day, fined many shopkeepers

तीसरे दिन चला बुलडोजर, कई दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the third day, fined many shopkeepers
शाहगंज में अतिक्रमण हटाने के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी चलाया गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में निकली टीम ने कई दुकानों पर बुलडोजर चलाया। 6 से अधिक दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। वहीं दुकानदारों का आरोप था कि प्रशासन गल्ला मंडी और कलेक्टरगंज के दुकानदारों पर मेहरबान है। जिसके चलते अतिक्रमण दस्ता उधर नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव पुलिसबल व पालिका कर्मियों के साथ कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी, घास मंडी, शराब गली आदि स्थानों पर नालियों के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निकले। हालांकि इस स्थानों पर पहले दिन ही चेतावनी के बाद काफी दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटा लिया था। जिन दुकानदारों ने नहीं हटाए थे प्रशासन ने जेसीबी से उनके टीन शेड आदि उखाड़ दिए। आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। तीन दिनों में केवल कोतवाली रोड, घास मंडी, मुख्य मार्ग, शराब गली तक ही अभियान के सीमित रहने से यहां के दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ठेले खोमचे वाले गरीब कारोबारी इसे शासन के निर्देश पर स्थानीय का कठोर रवैय्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी रोजी रोटी के लिए पहले कहीं व्यवस्था की जाए जिससे हमारा परिवार चल सके। वहीं अन्य दुकानदार का आरोप है कि अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन गल्ला मंडी और कलेक्टरगंज की ओर नहीं देख रहा है। जहां पर आधी सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा है। अभियान के बाबत अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि पूरे नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सबको चेतावनी दी जा चुकी है। कोई भी स्थान हो कोई भी अतिक्रमणकारी हो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

केराकत तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को अतिक्रमण और कब्जे के खिलाफ वालों के खिलाफ अभियान चलाया। तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत के सहयोग से कोतवाली चौराहे से पूर्व संकट मोचन मंदिर और पश्चिम में सिहौली चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण और कब्जा को जेसीबी से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाली चौराहे के पास एक गुमटी को ध्वस्त किया गया। सड़क पर लटकाकर लगाए गए अनेक टिन शेड आदि को उखाड़ फेंक दिया गया। बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर अलग-अलग जगह रखे गए दो ट्रैक्टर बालू को जब्त किया गया। इसके अलावा जहां स्थायी निर्माण मिला उसे भी ध्वस्त कराया गया। अभियान के दौरान एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने लोगों को समझाते हुए कहा कि कोई भी सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन न खड़ा करे। दुकानदारों को अपनी सीमा में ही रहने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अपनी दुकान के सामने सड़क की पटरी पर सामान, टिन शेड, बांस बल्ली आदि लगाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed