{"_id":"5f075f2f24145267983edfac","slug":"bsp-leader-s-son-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला बसपा नेता के बेटे का शव, सात जुलाई से घर से था लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला बसपा नेता के बेटे का शव, सात जुलाई से घर से था लापता
Thu, 09 Jul 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर जिले के बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन के 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार का शव गुरुवार को जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार के निकट शारदा सहायक नहर में पाया गया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक अजीत सात जुलाई की शाम घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसकी मौत कैसे हुई और शव नहर में कैसे पहुंचा यह जांच में ही पता चल सकेगा। रुधौली बाजार के पास शारदा सहायक नहर में युवक का शव देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। काफी देर बाद उसकी पहचान सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन के तीसरे पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन