{"_id":"f14221695cb569f5c7fd7446b4e0704e","slug":"bsnl-staff-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम मजदूरी तय करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर बीएसएनएल के संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी बीएसएनएल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने अपनी मांग से संबंधित 11 सूत्री पत्रक जिला प्रबंधक दूर संचार को सौंपा। अलफंस्टीनगंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित धरना सभा में संविदा कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों का
शोषण हो रहा है। कांट्रैक्ट वर्कर्स एसोसिएशन के जिला सचिव दयाराम ने कहा कि विभाग की ओर से कांट्रैक्टर को प्रति मजदूर 3200 रुपये प्रति माह दिया जाता है लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते मजदूरों को 700 से 1500 रुपये की दर से ही भुगतान किया जाता है।
पिछले छह माह से काम करके मजदूर अपने पारिश्रमिक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। सुरेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। मांगें पूरी नहीं की गईं तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में चंद्रदेव यादव, मिट्ठूलाल, नीबूलाल, मूलचंद्र, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, रामकुमार, अमान अहमद, अजय कुमार आदि मौजूद थे।