फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Broken canal , the 200 -acre crop

नहर टूटी,200 एकड़ फसल डूबी

Wed, 28 Jan 2015 01:53 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Broken canal , the 200 -acre crop
शारदा सहायक नहर खंड-39 से निकले नरायनपुर रजवाहा का तटबंध सोमवार की शाम अगहुआं-भटहर गांव की सीमा पर टूट गया। इससे कई किसानों की दो सौ एकड़ फसल डूब गई। फसल पानी में डूबने से किसानों की परशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


 किसानों का आरोप है कि जरूरत से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण नहर का तटबंध टूट गया, जबकि नहर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छेड़छाड़ के चलते नहर की पटरी टूटी है।
विज्ञापन


शारदा सहायक नहर खंड-39 का नरायनपुर रजवाहा प्रतापगढ़ जिले के कहला गांव से निकला है। मीरगंज क्षेत्र के अगहुआं-भटहर गांव की सीमा पर कुलाबा संख्या 147 के समीप सोमवार की शाम करीब चार बजे नहर का तटबंध ओवरफ्लो होने के कारण टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध अचानक टूटने से देखते ही देखते अगहुआं, भटहर, याकूबपुर, हवेली आदि गांवों की लगभग दो सौ एकड़ गेहूं और अन्य फसलें डूब गईं। फसलें पानी डूबने से किसानों में खलबली मच गई।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से की। जानकारी मिलने के बाद विभाग के दो चौकीदार शाम को पहुंचे, लेकिन शाम होने के कारण चौकीदार नहर बांधने में असमर्थता जताकर लौट गए।

उनका कहना था कि नहर मंगलवार को सुबह बांधी जाएगी। इसके बाद वे चले गए। चौकीदारों के लौटने से घबराए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय और मंत्री जगदीश सोनकर से की।

शिकयत के बाद हरकत में आए नहर विभाग के कर्मचारी रात 12 बजे मौके पर पहुंचे और रात मंे नहर बांधने का कार्य शुरू किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक नहर बांधने का काम पूरा किया गया।

हालांकि तब तक अगहुआं गांव के किसान राम सनोरथ, लालमणि, ब्रह्मदेव, धर्मदेव, वासुदेव, जगदीश प्रसाद, हरिनारायण, अवधेश, रामहीत, रामयश, दान बहादुर यादव, देव नारायण, छोटेलाल, दूधनाथ, लालता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद,

राधेश्याम मौर्या, सालिक राम, लालजी, चकिया भटहर गांव निवासी उमा तिवारी, कल्लू तिवारी, दयाशंकर, प्रेमशंकर, रविशंकर, सारंगधर, गुलाब तिवारी, धरनीधर, रमाकांत, लोले आदि किसानों की फसलें जलमग्न हो चुकी थीं।

फसलें जलमग्न होने से किसान चिंतित है गए हैं। उन्हें फसलें बरबाद होने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते नहर टूटी है।


उनका कहना है कि जब जरूरत होती है तब नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता है और  और अब जरूरत से ज्यादा पानी छोड़ दिया गया। उनका यह भी कहना था कि विभाग ने नहर बांधने में तत्परता दिखाई होती तो काफी फसल बच सकती थी। फसल बर्बाद होने से अब किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed