फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bridge to be built on Gomti river from Kalichabad to Pyaarepur

कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर बनेगा पुल

Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bridge to be built on Gomti river from Kalichabad to Pyaarepur
गोमती नदी । - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 29.93 करोड़ का बजट शासन से मंजूर हो गया है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जौनपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस पुल की वर्षों से मांग की जा रही थी। शहर से भाजपा विधायक और आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव भी इस पुल के निर्माण कराए जाने को लेकर प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए सीएम ने मल्हनी उप चुनाव दौरान एक जनसभा में अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराने की घोषणा की थी। साथ ही सीएम ने पुल का नामकरण पूर्व सांसद स्व. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम करने की घोषणा की थी। लेकिन, कोविड-19 जैसी महामारी आ जाने से प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। अब जाकर इस सेतु निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस सेतु निर्माण के लिए 29 करोड़ 93 लाख 31 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही इस सेतु निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

......
शहर में भीड़ का दबाव होगा कम
जौनपुर। इस पुल निर्माण होने से शहर में भीड़ का दबाव कम होगा। बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं की तरफ से पूविवि, राजकीय मेडिकल कालेज या शाहगंज की तरफ जाने वाले लोग शहर के बाहर से ही कुद्दूपुर के रास्ते निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या भी कम हो जाएगी और लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल गोमती नदी पर दो पुलों की मिली स्वीकृति
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में गोमती नदी पर दो सेतु निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसमें एक शास्त्री पुल के समानांतर पुल और दूसरा प्यारेपुर से कलीचाबाद सेतु का निर्माण शामिल है। इन दोनों सेतु के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह जनपद के लिए बहुत बड़ी सौगात है।......
पुल के स्थल चयन में इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जौनपुर। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस सेतु निर्माण में स्थल चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव , श्याम मोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता ,अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा , राजकेसर पाल , राजेश मौर्या रामसूरत मौर्या , अजय सिंह ब्रह्मेश शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव शामिल थे।

....
इस पुल के बन जाने से जौनपुर की जनता को जाम से निजात मिलेगा। जनपद में हो रही बहुआयामी विकास कार्यों में एक और कड़ी जुड़ गई है।- गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed